अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट अहमदाबाद — अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ ही देर में अपने परिवार और अमेरिकी अधिकारियों के साथ अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुँचेंगे। उनकी आगवानी के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद पहुँच चुके हैं जबकि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल रविवार से ही अहमदाबाद में हैं।। ट्रंप के भारत पहुंँचने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि “भारत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आगमन की प्रतीक्षा कर रहा है। आपकी यात्रा निश्चित रूप से हमारे राष्ट्रों के बीच मित्रता को और मजबूत करने वाली है। अहमदाबाद में बहुत जल्द मिलते हैं।”
भारत आने वाले सातवें अमेरिकी राष्ट्रपति
वर्ष1959 में ड्वाइट आइजनहॉवर आये जिनका स्वागत पं० जवाहर लाल नेहरू ने किया था। वर्ष 1969 में रिचर्ड निक्सन आये जिनका स्वागत इंदिरा गांधी ने किया। वर्ष 1978 में जिमी कार्टर आये जिनका स्वागत मोरारजी देसाई ने किया। वर्ष 2000 बिल क्लिंटन आये जिनका स्वागत अटल बिहारी वाजपेयी ने किया। वर्ष 2006 में जॉर्ज डब्ल्यू बुश आये जिनका स्वागत मनमोहन सिंह ने किया। वर्ष 2010 बराक ओबामा आये जिनका स्वागत मनमोहन सिंह ने किया। वर्ष 2015 में बराक ओबामा आये जिनका स्वागत नरेंद्र मोदी ने किया और आज 2020 में डोनाल्ड ट्रम्प आ रहे हैं जिनका स्वागत नरेंद्र मोदी करेंगे।
Categorized in : देश