अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगी और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस सत्र में दो हजार से अधिक सवाल लगे हैं। कल शुरू दिश पूर्वमंत्री देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्रवाई स्थगित हो सकती है। विपक्षी सदस्य केशकाल में किसानों पर लाठी चार्ज के मुद्दे को लेकर काम रोको प्रस्ताव ला सकती है। इसके अलावा प्रदेश में धान खरीद को लेकर विपक्षी सदस्यों ने सरकार को घेरने की रणनीति है। कानून व्यवस्था को लेकर भी विपक्ष सरकार के खिलाफ सदन में आक्रामक रूख अपना सकता है। दूसरी तरफ सरकार ने भी बजट सत्र को लेकर काफी तैयारी की है। कल कैबिनेट की बैठक भी हो सकती है। बोनस की अंतर राशि देने को लेकर फैसला लिया जा सकता है। इसके लिये बजट में करीब पाँच हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। किसान न्याय योजना के नाम से अंतर की राशि सीधे किसानों के खाते में जमा की जायेगी। सत्र के दौरान एक दर्जन से अधिक विधेयक भी लाये जायेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वित्तमंत्री के रूप में अपनी सरकार का दूसरा बजट पेश करेंगे। बजट एक लाख करोड़ से अधिक होने का अनुमान है। यह कहा जा रहा है कि सिंचाई योजना पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। समाचार लिखे जाने तक प्रश्नों की संख्या 2437 पहुंँच चुकी है। जिसमें तारांकित 1330 व अतारांकित 1107 है। साथ ही कुल 72 ध्यानाकर्षण लगायी गयी है। बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होकर 01 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान कुल 22 बैठकें होगी। इन बैठकों के लिये विपक्षी दलों के सदस्यों के साथ-साथ सत्ता पक्ष के सदस्यों द्वारा भी बढ़-चढ़कर प्रश्न लगाये जायेंगे। बजट सत्र सबसे अधिक दिनों के लिये बुलाया जाता है इसलिये इस सत्र में प्रश्नों की बौछार रहेगी।

Categorized in : छत्तीसगढ़