अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जाँजगीर चाँपा — आज महाशिवरात्रि का पर्व भोलेनाथ के भक्तों के लिये विशेष महत्व रखता है। आज सुबह से ही सभी जगह शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ भगवान शिव को जल और दुग्धाभिषेक करने के लिये उमड़ी रही। इसी कड़ी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के अवर सचिव श्रीमती आभा तिवारी/ दिवाकर तिवारी द्वारा अपने पैतृक निवास मांँ शंवरीन दाई की पावन धरा ग्राम अमोरा (महंत) के सागर तालाब के तट पर स्थित शिव मंदिर में शिवपूजन , शिवार्चन एवं रुद्राभिषेक किया गया। यह कार्यक्रम पंडित नारद प्रसाद पांडेय के आचार्यत्व में संपादित हुआ। होम – हवन एवं प्रसाद वितरण के साथ इस अभिषेक संपन्न हुआ। शिव मंदिर में दिन भर भजन – कीर्तन , रामायण का कार्यक्रम जारी रहा। इस पूजन के शुभ अवसर पर कामधेनु सेना के जांँजगीर-चांँपा जिला प्रभारी शिशिर गोलू तिवारी एवं ऋचा तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Categorized in : छत्तीसगढ़