-बाबा महाकाल सेवा समिति द्वारा सजाई गई महाकाल की भव्य शोभायात्रा

समथर(झाँसी)-नगर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी महाशिवरात्रि पर शिव जी विशाल बारात निकाली गई।श्री श्री 108 बालक दास जी महाराज के सानिध्य में विशाल शिव बारात निकाली गई।बारात कटरा में स्थित संकटमोचन मंदिर से प्रारम्भ होकर चुंगी नाका होते हुए चौपड़ बाजार,अग्गा बाजार,पीपरी बस स्टैंड से होकर नईबस्ती लोहियाना होते हुए पुनः संकटमोचन मंदिर पर सम्पन्न हुई।बारात में नगर व क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।बारात में भगवान भोलेनाथ की अद्भुत झांकी सजाई गई नगर के  स्कूल भी अपनी अपनी झांकी सजाकर बारात में शामिल हुए।बाबा महाकाल सेवा समिति द्वारा बाबा महाकाल की भव्य झांकी सजाई गई।लोगो ने बारात का जगह जगह भव्य स्वागत किया जिसमें प्रसाद वितरण जल वितरण किया गया।बजरंग दल के सदस्यों का इस बारात में विशेष सहयोग रहा।कमेटी के सदस्यों ने पहले से ही नगर व क्षेत्र के लोगो को बारात में आने का आमंत्रण दिया।बारात में नगर व क्षेत्र के हजारो की संख्या में लोगो का हुजूम बारात में चला।बारात में स्थानीय व बाहर से आया हुआ पुलिस बल भी बारात की सुरक्षा में लगा रहा।बाबा महाकाल समिति द्वारा बाहर से आये पुलिस बल को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। अंत मे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – यशपाल सिंह

Categorized in : उत्तर प्रदेश