अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जगदलपुर — महामहिम राज्यपाल अनुसूईया उइके आज जगदलपुर प्रवास पर रहेंगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल उइके आज हेलीकाॅप्टर द्वारा हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12:00बजे एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंँचेगी। एयरपोर्ट जगदलपुर से प्रस्थान कर दोपहर 01:15 बजे बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके पश्चात् वे दोपहर 03:15 बजे बस्तर विश्वविद्यालय से प्रस्थान कर दोपहर 03:25 बजे महारानी अस्पताल जगदलपुर पहुंँचकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं निदान शिविर में शामिल होंगी। उसके बाद शाम 03:55 बजे महारानी अस्पताल जगदलपुर से प्रस्थान कर 04:00 बजे सर्किट हाऊस जगदलपुर पहुंँचेगी और 04:30 बजे एयरपोर्ट जगदलपुर से रायपुर के लिये प्रस्थान करेंगी।
Categorized in : छत्तीसगढ़