अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट मुम्बई — टीवी के चर्चित नाम सिद्धार्थ शुक्ला ने आखिरकार बिग बास 13 का खिताब जीत ही लिया उनको पचास लाख रूपये का ईनाम और एक स्वैंकी कार मिला है। लगभग साढ़े चार महीने तक चले इस चर्चित और विवादित रियलिटी शो के फ़ाईनल में छह कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज़, शहनाज़ गिल, रश्मि देसाई, आरती सिंह और पारस छाबड़ा पहुँचे थे। सबसे पहले पारस छाबड़ा दस लाख रुपये लेकर विजेता की रेस से अपने को अलग कर लिया। इसके बाद जनता के वोटों के आधार पर आरती सिंह, रश्मि देसाई और शहनाज़ गिल इस रेस से बाहर हुईं। फ़ाईनल में इस शो की सबसे चर्चित जोड़ी आमने-सामने थी और वो थी सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज़ की जोड़ी। इन दोनों की पहले दोस्ती और फिर दुश्मनी के कारण ये शो काफ़ी चर्चित और विवादित भी रहा। इन दोनों ने इस शो में काफ़ी लड़ाइयाँ की और धक्का मुक्की भी की। कई दफा कंटेस्टेंट अपना टैंपर खो दिये। बात लड़ाई-झगड़े से मार-पीट तक भी पहुंँची। कई सारे कंटेस्टेंट बीच में ही बिखरते नजर आये और बिग बॉस के घर से बाहर निकलने की गुहार तक लगा डाली। कई सारे प्रतिभागी ने अपने आप को कूल रखने की कोशिश की और धैर्य के साथ खेलना जारी रखा। बिग बॉस 13 के 140 के सफर के बाद आखिरकार कंटेस्टेंट्स और फैंस के इंतजार की घड़ियांँ खत्म हुईं। सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन के विनर और आसिम रियाज रहे रनर अप रहे। सलमान ख़ान ने विनर का एलान किया। सिद्धार्थ को 50 लाख रुपये प्राइज़ मनी के साथ ट्रॉफी भी दी गयी। सिद्धार्थ की जीत काफ़ी हद तक तय मानी जा रही थी।