अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट गरियाबंद — राजिम थाना क्षेत्र के त्रिवेणी संगम में आज एक पुजारी की तैरती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज कर मामले की जाँच करने में जुटी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज राजिम त्रिवेणी संगम पर राजिम के बूढ़ादेव मंदिर के पुजारी फगवराम की तैरती हुई लाश मिली। पुलिस की लाश मिलने से घटनास्थल पर साधु संतों का जमावड़ा लग गया। और तरह तरह की चर्चायें होने लगी। पुलिस शव का पंचनामा करवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दी है। फिलहाल मौत के कारण का अभी तक पता नही चल सका है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Categorized in : छत्तीसगढ़