अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायगढ़ — प्रतिवर्ष की भांँति इस वर्ष भी श्री श्री 108 सत्यनारायण बाबा धाम का स्थापना दिवस कल 16 फरवरी रविवार को बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा। इसी दिन ही बाबा सत्यनारायण अपने घर से निकल कर कोसमनारा में तपस्या में लीन हो गये और तब से आज तक बाबा तपस्या में बैठे हैं। इसके लिये सभी तैयारियाँ पूरी की जा चुकी है। बाबाधाम प्रबंधन समिति द्वारा स्वास्थ्य शिविर के तहत मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों द्वारा सामान्य बिमारी, स्त्रीरोग, बाल स्वास्थ्य, अस्थिरोग, त्वचा रोग, दंत रोग से संबंधित बीमारियों का नि:शुल्क ईलाज किया जायेगा। बाबाधाम समिति ने लोगों से इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ अधिक से अधिक संख्या में उठाने की अपील की है। साथ ही सत्यनारायण बाबाधाम में प्रात: 07:00 बजे से पूजा अर्चना आरम्भ कर खीर पुड़ी प्रसाद वितरण किया जायेगा जो रात्रि तक निरंतर चलता रहेगा। रात्रि 10:00 बजे बाबाजी ध्यानमुद्रा से बाहर आयेंगे मंत्रोचारण के साथ पूजा की जायेगी। जिसके बाद श्रद्धालु भक्त बाबाजी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। गौरतलब है कि सत्यनारायण बाबा 16 फरवरी 1998 से अब तक तीनों मौसम ग्रीष्म, वर्षा एवं ठंड ऋतु में खुले आसमान के नीचे निरंतर सुबह 07.00 से रात्रि 12.00 बजे तक अपने ईश्वर की साधना में तपस्यारत रहते है। बाबा जी किसी भी भक्तजन से वार्तालाप नहीं करते। बाबा जी प्रतिदिन सुबह 6 से 07:00 बजे एवं रात्रि 12:30 बजे 02:00 बजे तक आने वाले सभी भक्तों से मुलाकात करते है और बाबा जी अपनी बातों को भक्तों से ईशारे से ही बात करते है। शनिवार को बाबा जी अपने भक्तों से रात्रि 12:30 से सुबह 05:00 बजे तक मिलते है।

Categorized in : छत्तीसगढ़