अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की आठवीं कड़ी का प्रसारण आगामी 08 मार्च को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर प्रदेशवासियों से चर्चा करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10:30 से 10:55 बजे तक होगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिये लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 26, 27 एवं 28 फरवरी को अपरान्ह 03:00 बजे से शाम 04:00 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकार्ड करा सकते हैं।
Categorized in : छत्तीसगढ़