अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — छत्तीसगढ़ की महामहिम राज्यपाल अनुसुईया उइके कल 14 फरवरी से 17 फरवरी तक नागपुर और छिन्दवाड़ा प्रवास पर रहेंगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल कल 14 फरवरी को अपरान्ह 03ः00 बजे पुलिस परेड ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 04ः00 बजे नागपुर पहुंँचेंगी। वहां शाम 05:00 बजे सीनियर भोंसले पैलेस में आयोजित ‘राजरत्न अवार्ड-2020’ कार्यक्रम में शामिल होंगी। उसके बाद नागपुर से रात्रि 07ः00 बजे प्रस्थान कर रात्रि 09ः00 बजे छिन्दवाड़ा पहुंँचेंगी। राज्यपाल छिंदवाड़ा में 15 फरवरी को दोपहर 12ः00 बजे राजमाता सिंधिया शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगी। उसके बाद वे 16 फरवरी को अपरान्ह 03ः00 बजे छिंदवाड़ा जिले के चौरई में आयोजित सर्व आदिवासी जन जागृति महा सम्मेलन में शामिल होंगी। और 17 फरवरी को पूर्वान्ह 11ः00 बजे एडिफाई स्कूल लहगडुआ के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद अपरान्ह 02ः00 बजे बालक छात्रावास मैदान तामिया में आयोजित महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगी।