अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जाँजगीर (मुनुन्द) — समीपस्थ ग्राम मुनुन्द में धर्म जागरण मंच एवं समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से 15 फरवरी से 22 फरवरी तक नारायणरत्न सुश्री वर्षा पाठक के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञानयज्ञ कथा आयोजित है। कथा के आचार्य पं० भीष्म प्रसाद चतुर्वेदी एवं पं० रामेश्वर पांडेय रहेंगे।कथा प्रतिदिन दोपहर 02:00 बजे से प्रारंभ होगी। कथा का शुभारंभ 15 फरवरी शनिवार को भव्य कलशयात्रा के साथ होगी और इसी दिन भागवत महात्म्य,भक्ति नारद संवाद , धुंधुकारी कथा। 16 फरवरी रविवार को सुत शौनकादि संवाद, शुकदेव जन्म, महाभारत की कथा।17 फरवरी सोमवार को सृष्टि प्रकरण की कथा, कपिल देव चरित्र, शिव सति चरित्र की कथा। 18 फरवरी मंगलवार को भरत आख्यान अजामिल कथा, नरसिह अवतार की कथा। 19 फरवरी बुधवार को गजेंद्र मोक्ष, देवा सुर संग्राम, वामन अवतार,कृष्ण जन्म की कथा। 20 फरवरी गुरुवार बाल लीला, गोवर्धन पूजा, रास महारास,रुक्मिणी मंगल कथा। 21 फरवरी शुक्रवार को सुदामा चरित्र,द्वारिका लीला,परीक्षित मोक्ष। 22 फरवरी शनिवार को तुलसी वर्षा, हवन सहस्त्र धारा, ब्राह्मण भोजन के साथ कथा का विश्राम होगा। धर्म जागरण मंच एवं समस्त ग्रामवासियों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथाश्रवण का लाभ लेने की अपील की है।
Categorized in : छत्तीसगढ़