अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के बाद आज 13 फरवरी को सभी जिलों में जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा। इसके साथ ही आज ही सभी जनपद पंचायतों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिये जनपद पंचायत सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा और आज ही नवनिर्वाचित अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों को जनपद पंचायत के प्रथम सम्मेलन की सूचना जारी की जायेगी। इसके बाद जनपद पंचायतों का प्रथम सम्मेलन (विशेष) 18 फरवरी को होगा।
Categorized in : छत्तीसगढ़