अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायगढ़ — कलेक्टर कार्यालय के सामने आज एक युवक द्वारा अपनी चिता बनाकर आत्मदाह की धमकी देने का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की विवेचना कर रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मालखरौदा जांँजगीर चाम्पा का निवासी सतीश अग्रवाल आज दोपहर कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ के सामने अपनी चिता सजाकर आत्मदाह करने की बातें कर रहा था। जहाँ मीडिया को उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से विजय सर्राफ ने खरसिया स्थित उसके बहन के घर में कब्ज कर लिया है जिसका निराकरण एसडीएम खरसिया द्वारा नहीं किया जा रहा है। जबकि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री , राजस्व मंत्री , कलेक्टर , एसडीएम सबको दी जा चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहाँ पहुँचकर मामले की विवेचना कर रही है।
Categorized in : छत्तीसगढ़