अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट कोलकाता — कोलकाता में आज देश की पहली अंडर वाटर मेट्रो की शुरुआत केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। इसके बाद शुक्रवार (14 फरवरी) को इसे आम जनता के लिए खोल दिया जायेगा। इस मेट्रो सेवा की सबसे बड़ी खासियत है कि यह अंडर वॉटर यानि पानी के नीचे बनी सुरंग में चलेगी। साथ ही यह देश की सबसे सस्ती मेट्रो सेवा होगी। यह लाईन 15 किलोमीटर की होगी। पहली लाइन में छह किलोमीटर लंबी लाईन की शुरुआत होने जा रही है। इस मेट्रो में एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने का किराया केवल पांँच रुपये होगा। इसमें दो किलोमीटर तक के लिये पांच रुपये, पांच किलोमीटर तक दस रुपये ,10 किलोमीटर तक के लिये 20 रुपये और फिर अंतिम स्टेशन तक के लिये यात्रियों को 30 रुपये चुकाने होंगे। मेट्रो में यात्रियों को प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर और डिटेक्शन सिस्टम सहित कई आधुनिक सुविधायें मिलेगी।

Categorized in : देश