अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सेन फ्रांसिस्को (अमेरिका) — छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आजकल अपने दस दिवसीय अमेरिका प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने सेन फ्रांसिस्को में निवासरत भारतीयों से मुलाकात की। वे वहाँ छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ डिनर में भी शामिल हुये। डिनर में सर्वश्री बी.जे. अरुण (टाई प्रेसिडेंट), राजू इंदुकुरी (भारत में डेटा सेंटर कंपनी की इन्वेस्टर), जग कपूर (मैकलिन थ्री स्टार साइसोन रेस्टोरेन्ट के ओनर), नितिन मेहता, सर्वज्न द्विवेदी, सुशांत पटनायक, पल्लव शर्मा, हरसूल असनानी (अमेरिका में टेक महिंद्रा के हेड) आदि इन्वेस्टर शामिल रहे। इस दौरान व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में निवेश कर प्रदेश की उन्नति में भागीदार बनने की इच्छा जाहिर की है।