अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नई दिल्ली — राजधानी दिल्ली के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी इस बार फिर अपना शिकंजा जमाकर सरकार बनाने में सफल हो चुकी है। इस चुनाव में जहांँ आम आदमी पार्टी ने 53.57% मतों के साथ कुल 62 सीटों पर जीत दर्ज की वहीं भारतीय जनता पार्टी को 38.51%मतों के साथ मात्र 08 सीटें मिलीं। हालांकि 2015 के मुकाबले बीजेपी को 05 सीटों का फायदा हुआ जबकि आम आदमी पार्टी को भी इतने ही सीटों का नुकसान हुआ है और कांग्रेस का लगातार दूसरी बार दिल्ली विधानसभा में अपना खाता नहीं खोल सकी।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक बार फिर प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को बधाई के लिये धन्यवाद कहने के साथ ही उनके ट्वीट का जवाब देते हुये कहा, ‘आपका शुक्रिया सर. मैं आशा करता हूंँ दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की दिशा में साथ मिलकर काम करेंगे।

Categorized in : देश