समथर (झांसी) – थाना क्षेत्र में तंत्र विद्या द्वारा उपचार करने के बदले में पति के द्वारा रुपए ना देना पड़ा महंगा तांत्रिक ने ली महिला की जान। मामला समथर थाना क्षेत्र के ग्राम साकिन का है जहां मृतका के पिता शिवपाल साहू निवासी रूरा अडडू कोतवाली उरई के द्वारा। पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की उसकी पुत्री मृतका शिल्पी की शादी लगभग 7 वर्ष पहले ग्राम साकिन निवासी राहुल साहू के साथ हुई थी शादी के कुछ दिनों बाद मृतका बीमार हो गई जिसका पति राहुल के द्वारा काफी ईलाज कराया लेकिन कोई आराम नहीं मिला तभी मृतका के पति को ग्राम का ही तांत्रिक रियाज खान मिला जिसके के द्वारा बीमार चल रही मृतका के इलाज की गारंटी ली गई (वनदेज किया गया) और बदले में 50000 रूपये की मांग की गई थी तांत्रिक द्वारा तंत्र विद्या द्वारा उपचार शुरू कर दिया गया था उपचार के बदले में मृतका के पति के द्वारा ₹30000 रूपये भी तांत्रिक को दिया गया था कुछ दिनों बाद फिर तांत्रिक के द्वारा तंत्र विद्या द्वारा उपचार हेतु ₹20000 की मांग की गई। जो मृतक का पति नहीं दे पाया तो तांत्रिक के द्वारा तंत्र विद्या द्वारा मृतका का उपचार बंद कर दिया गया जिससे शिल्पी की मौत हो गई पुलिस ने धारा 386,387,420,और 304 मे मुकदमा दर्ज कर मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

रिपोर्ट – यशपाल सिंह समथर

Categorized in : उत्तर प्रदेश