अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नवागढ़ (अमोरा) — खाद्य निरीक्षक अधिकारी ने समीपस्थ ग्राम अमोरा (महन्त) के उप धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। वहीं लाभान्वित किसानों ने गांव में नये धान खरीदी केंद्र खोलने पर काफी प्रसन्नता व्यक्त करते हुये इस सुविधा को हमेशा के लिये इसी गांव में रखे जाने की मांग की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खाद्य निरीक्षक अधिकारी नवागढ़ संतोष कंवर एवं सहायक प्रोग्रामर जांजगीर कुणाल देवांगन द्वारा धान खरीदी केंद्र महंत के उपकेंद्र अमोरा का औचक निरीक्षण किया वही लाभान्वित किसानों से भी उन्होंने चर्चा की। किसानों ने चर्चा के दौरान बताया कि गांँव में धान खरीदी केंद्र खुलने से उन्हें बहुत फायदा हो रहा है वहीं उनका गाड़ी , हमाली , किराया भाड़ा और दूसरे गांव में आने जाने एवं रात को अपने धान की चौकीदारी करने , टोकन कटवाने हेतु बार बार चक्कर लगाने से होने वाली असुविधाओं की बचत हो रही है। किसानों ने अमोरा में धान खरीदी केंद्र खोले जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये इस धान खरीदी केंद्र में फड़ व्यवस्था , शैड व्यवस्था ,लाईट व्यवस्था किये जाने की मांग की है ताकि ग्रामवासियों को इसी तरह यहाँ धान बिक्री करने में हमेशा सुविधा मिलती रहे। इस मौके पर संस्था प्रबंधक रविशंकर राठौर , धान खरीदी प्रभारी लेखराम कश्यप , बारदाना प्रभारी राघवेन्द्र सिंह , कम्प्यूटर आपरेटर कामिनी सिंह , सोनू यादव , पंच रविशंकर साहू , सहित रामगोपाल यादव , राजकुमार साहू , रामायण साहू , जोहन कश्यप , फिरतु कश्यप ,दिनेश कश्यप ,अशोक साहू सहित कई किसान उपस्थित रहे।
Categorized in : छत्तीसगढ़