अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नई दिल्ली — दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को सुबह 10:00 बजे रामलीला मैदान में तीसरी बार अपने अन्य मंत्रियों सहित मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। आम आदमी पार्टी के विधायकों की आज हुई बैठक में सर्वसम्मति से अरविंद केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुना गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की आम जनता से शपथग्रहण समारोह में भाग लेने के लिये रामलीला मैदान पहुंँचने का अनुरोध किया है। दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल के बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गये कामों और महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के फैसले को भरपूर समर्थन दिया है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी अपना जनाधार बरकरार रखने में कामयाब रही।
Categorized in : देश