अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुक्ताशमंच में पंचदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन आज से शुरू होने जा रहा है। इस फिल्म महोत्सव में अर्जेंटीना के निर्देशक पाब्लो सेजार की फिल्म थिंकिंग आफ हिम, इंग्लैंड के अवतार भोगल की फिल्म ऑनर कीलिंग , दक्षिण कोरिया फिल्म फेस्टिवल में सुर्खियां बटोर चुकी फिल्म रोम रोम में। जान स्टीनबैक रचित आफ माइस एंड मैम सहित रोड डू संगम, शाहिद, हजारों ख्वाहिशें, अलेक्स हिन्दुस्तानी, माई घाट केस नंबर 103 बटे 2005 सहित विश्व प्रसिद्ध फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा। इसे सफल बनाने के लिये आयोजक से लेकर सिने कलाकार तक सफल बनाने की तैयारी में जुटे हुये हैं। आयोजकों का मानना हैं कि ऐसे बड़े आयोजन से ना केवल देश में प्रदेश की ब्रांडिंग होगी बल्कि विदेशों में भी छत्तीसगढ़ का नाम बढ़ेगा। गौरतलब है कि पांच दिनी इस आयोजन में एक दिन छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लिये रखा गया है।
Categorized in : छत्तीसगढ़