अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जाँजगीर चाँपा — छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत आज दोपहर 12:00 बजे चांपा से सड़क मार्ग से रवाना होकर दोपहर 12:45 बजे कोरबा जिले के खरवानी (सोहागपुर) पहुँचेंगे एवं मनहरण राठौर के निवास में वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उसके बाद दोपहर 02:00 बजे सड़क मार्ग से खरवानी से रवाना होकर शाम 04:00 बजे ग्राम सरखोर (लवन) जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पहँचेंगे। एवं वहाँ कबीर स्मृति मेला व सत्संग समारोह में सम्मिलित होने के बाद शाम 05:00 बजे ग्राम सरखोर से सड़क मार्ग रवाना होकर 07:00 बजे स्पीकर हाऊस, रायपुर पहुँचेंगे।
Categorized in : छत्तीसगढ़