अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 10 फरवरी को पेंड्रा और वहांँ से नई दिल्ली जायेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल कल पूर्वान्ह 10:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से रवाना होकर 11:20 बजे नवगठित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा पहुंचेंगे और 11:30 बजे गुरुकुल क्रीड़ा परिसर पेंड्रा रोड पहुँचकर छत्तीसगढ़ के 28वें नवगठित जिले ‘गौरेला-पेंड्रा-मरवाही‘ का शुभारंभ करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 01:00 बजे बिलासपुर के चकरभाठा एयरस्ट्रिप पहुंँचेंगे और वहांँ से दोपहर 01:30 बजे विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 03:00 बजे नई दिल्ली पहुंँचेंगे।मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम नई दिल्ली में ही करेंगे।

Categorized in : छत्तीसगढ़