अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट महासमुंद — छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग राज्य सेवा -2019 की प्रारंभिक परीक्षाआज 16 जिलों में दो पालियों में आयोजित की जायेगी।इस परीक्षा में एक ओर जहाँ दृष्टिहीन और विकलांगों परीक्षार्थियों को सह-लेखक की सुविधा मिलेगी। वहीं दूसरी ओर दिलचस्प बात यह है कि इस लोक सेवा आयोग की परीक्षा में आज छत्तीसगढ़ के जेल महासमुंद में अलग अलग धाराओं में निरूद्ध चार बंदी गौरीशांकर पिता सुरीतराम किशनुपर थाना पिथौरा आरोप 302, खेमराज पिता भोलाराम ग्राम सम्हर थाना बागबाहरा आरोप 420, लेकेश्वर पिता मानसिंग टेडीनारा थाना बागबाहरा आरोप 376, चमन पिता बिसहत अमोदी थाना आरंग आरोप 302 भी शामिल होने जा रहे हैं। गौरतलब है कि PSC ने रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी है। पहले 224 पदों पर परीक्षा होने वाली थी, लेकिन अब ये परीक्षा 242 पदों के लिए ली जायेगी। इस बार आयोग 15 डिप्टी कलेक्टर और 30 DSP सहित अन्य शीर्ष पदों के लिए परीक्षा होगा। डिप्टी कलेक्टर के 15 पद में से 7 पद सामान्य वर्ग के लोगों के लिए होगा, वहीं 02 सामान्य पद महिलाओं के लिए रिजर्व होंगे।DSP के 30 पदों में से 05 पद बैकलॉग के लिये भरे जायेंगे।  10 पद सामान्य वर्ग के लिये होगा वही 03 पद महिलाओं के लिये रिजर्व होगा। वित्तसेवा के अफसर के 11 पद होंगे जबकि फ़ूड ऑफिसर के सिर्फ एक पद होंगे। इस बार सबसे ज्यादा पद नायब तहसीलदार और सहकारिता निरीक्षक के है जिनके 30-30 पद हैं। वही जनपद CEO और सहायक भू अभिलेख के 19-19 पद रखे गये हैं।

Categorized in : छत्तीसगढ़