अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट गरियाबंद — राजिम — धर्म , आस्था और अध्यात्म की नगरी राजिम अब छत्तीसगढ़ के अलावा विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ चुकी है। राजिम पुन्नी मेला के प्रथम दिवस आज फ्रांस के 09 विदेशी दर्शनार्थियों का दल राजिम पहुंँची और राजिम त्रिवेणी संगम सहित मंदिरों एवं साधु संतो के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त की। सैलानियों ने इस तरह नदी के मध्य में विशाल मेला यहां की समृद्ध संस्कृति को काफी सराहा। उन्होंने यहाँ घूम घूमकर मेला का आनन्द लिया। सैलानियों के इस दल का नेतृत्व कर रहे मार्शल, जूलिया और मिशेल ने बताया कि अभी वे यहाँ चार दिन यहाँ रहकर आसपास के ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों का अवलोकन करेंगे।
Categorized in : छत्तीसगढ़