अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मश्री महादेव प्रसाद पांडेय (93) का आज निधन हो गया। करीब तीन माह से शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बतौर प्राचार्य रायपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज में भी उन्होंने अपनी सेवायें दी। उन्हें 2007 में शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा गया था। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशान घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। इस मौके पर तमाम गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। वे आजाद चौक रायपुर निवासी डा० राजीव पांडे, डॉ संजीव पांडे के पिता थे।

राज्यपाल मुख्यम़ंत्री विस अध्यक्ष ने जताया शोक

उनके निधन के मौके पर राज्यपाल अनुसुइया उइके , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , विधानसभा अध्यक्ष डॉ० चरणदास महंत समेत तमाम कद्दावर नेताओं ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुये कहा कि महादेव प्रसाद पाण्डेय ने स्वतन्त्रता संग्राम में उल्लेखनीय योगदान दिया। वे अंतिम समय तक सार्वजानिक जीवन में सक्रिय रहे। राष्ट्रीय पर्वों और महत्वपूर्ण आयोजनों में वे विशेष रूप से उपस्थित रहते थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में भी हिस्सा लिया था। इस लड़ाई के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। जब रायपुर के केंद्रीय जेल में उन्हें रखा गया था तो उस समय उनकी उम्र महज 13 वर्ष थी। उनका निधन हम सबके लिये अपूरणीय क्षति है।

Categorized in : All News छत्तीसगढ़