अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट भुवनेश्वर — जगद्गुरु शंकराचार्य जी से केआईआईटी संस्थापक डा० अच्युत सामन्त भुवनेश्वर में आशीर्वाद लेने पहुँचे। उन्होंने महाराज जी से विश्वविद्यालय के सफल संचालन हेतु सलाह , सुझाव , मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। गौरतलब है कि केआईआईटी विश्वविद्यालय (कलिंग प्रौद्योगिकी संस्थान), भारतीय राज्य ओडिशा के भुवनेश्वर में एक सह-शिक्षा, स्वायत्त विश्वविद्यालय है। जो इंजीनियरिंग, जैव प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, प्रबंधन, कानून, कंप्यूटर अनुप्रयोग, ग्रामीण प्रबंधन, फैशन, फिल्म अध्ययन, पत्रकारिता और Sculpturing पाठ्यक्रमों में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रदान करता है। किट विश्वविद्यालय को 2004 में विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया था।