अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गयी है। मंत्री मोहम्मद अकबर ने कैबिनेट में लिये गये फैसले की जानकारी देते हुये बताया कि मौसम की वजह से लगातार धान खरीदी में आ रहे व्यवधान को देखते हुये राज्य सरकार ने धान खरीदी की तारीख पाँच दिन बढ़ा दी है। अब 20 फरवरी तक धान की खरीदी की जायेगी। पहले राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की मियाद 15 फरवरी तक रखी थी। प्रदेश में हुक्का बारों को बंद करने का फैसला लिया गया है। वहीं प्रदेश भर के कुल 49 अंग्रेजी शराब की दुकानों को बंद करने का निर्णय भी लिया गया है। पिछले साल 50 शराब दुकानों को बंद किया गया था। डीएमएफ फंड का विस्तार करने को भी आज मंजूरी दी गयी है। अब डीएमएफ फंड की राशि को दूसरे क्षेत्र में भी खर्च किया जा सकेगा। पहले ये शर्तें थी कि डीएमएफ फंड की राशि को उसी जिले में खर्च किया जाना है, लेकिन अब प्रभावित जिलों के साथ पड़ोसी जिलों में भी राशि को खर्च किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री मितान सेवा की होगी शुरुआत। इस सेवा के तहत 100 सेवाओं का लाभ लोगों को मिलेगा।
Categorized in : छत्तीसगढ़