अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट आकलैंड (न्यूजीलैंड) — भारतीय क्रिकेट टीम और मेजबान न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे मैच आज आकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है।ऑकलैंड एकदिवसीय का आगाज मेहमान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के टॉस जीतने के साथ हुआ। विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।ऑकलैंड वनडे में कप्तान कोहली ने अंतिम बदला में दो बड़े बदलाव किये और टीम में मोहम्मद शमी के स्थान पर नवदीप सैनी और कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को शामिल किया गया। भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हार चुकी है उसे सीरीज में बने रहने के लिये दूसरा मैच जीतना जरूरी है। भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच इस मैदान पर आठ  वनडे मैच खेले जा चुके हैं जिनमें से चार न्यूजीलैंड और तीन भारत ने जीते हैं जबकि एक मैच टाई हो गया था। भारतीय टीम के पास दूसरा वनडे जीतकर इस मैदान के साथ-साथ सीरीज में भी न्यूजीलैंड से बराबरी करने का मौका है। मेजबान न्यूजीलैंड और भारत (New Zealand vs India) के पहला वनडे मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला गया था. टीम इंडिया (Team India) ने इस मैच में 347 रन का स्कोर खड़ा किया था। न्यूजीलैंड ने इस विशाल स्कोर को भी छोटा साबित करते हुये मैच जीत लिया था।

Categorized in : देश