अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट आकलैंड ( न्यूजीलैंड) — भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आज के मैच में न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 08 विकेट पर 273 रन बनाये हैं उसकी ओर से मार्टिन गप्टिल ने सबसे अधिक 79 रन बनाये। यदि भारत यह मैच गंवाता है तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 06 साल बाद वनडे सीरीज हारेगा। फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पीछे है। पिछली बार जनवरी 2014 में न्यूजीलैंड ने अपने घर में भारत को 4-0 से हराया था। टीम इंडिया ने पिछली तीन वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को हराया है। सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने 04 विकेट से जीता था। हैमिल्टन में खेले गये पहले मैच में भारत ने 50 ओवर में 04 विकेट पर 347 रन बनाये थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 48.1 ओवर में 06 विकेट पर 348 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मेजबान ने अपने क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था। मैच में बड़े स्कोर के बावजूद टीम इंडिया ने हार गयी थी। भारत-न्यूजीलैंड के बीच अब तक 108 वनडे खेले गये । टीम इंडिया ने 55 में जीत दर्ज की जबकि 47 में इसे हार मिली। एक मुकाबला टाई रहा और 05 बेनतीजा रहे। न्यूजीलैंड की जमीन पर भारत ने 40 में से 14 ही मुकाबले जीते और 23 में हार मिली जबकि एक मुकाबला टाई रहा और 02 का नतीजा नहीं निकल सका। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 में से 08 सीरीज अपने नाम की जबकि 04 बार हार मिली और 02 सीरीज ड्रॉ रहीं।

भारतीय टीम —

भारत — पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड टीम —

टॉम लाथम (कप्तान),हामिश बेनेट, टॉम ब्लेंडल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, जिमी नीशम, टिम साउदी, मार्क चैपमैन और काइल जैमिसन।

Categorized in : देश