अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नई दिल्ली — दिल्ली विधानसभा के लिये चल रहे मतदान के बीच चुनावी ड्यूटी में तैनात एक चुनाव अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर पुलिस मामले की जाँच कर रही है। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार उधमसिंह ( 50 वर्ष) का ड्यूटी चुनाव संपन्न कराने के लिये उत्तर पूर्वी दिल्ली बाबरपुर प्राईमरी स्कूल स्थित पोलिंग बूथ पर लगाया गया था। अचानक उसे दिल का दौरा पड़ने से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये गुरू तेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है और मतदान केंद्र में फिलहाल मतदान जारी है।

Categorized in : All News