अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नई दिल्ली — बीती रात दिल्ली के रोहिणी इलाके में महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप पीएसआई दीपांशु पर था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस वारदात का अंजाम देने वाले दीपांशु राठी प्रीति का बैचमेट था। बताया जा रहा है कि दीपांशु राठी प्रीति से शादी करना चाहता था लेकिन प्रीति की तरफ से इनकार होने के बाद उसने यह कदम उठाया। हत्या के बाद वह अपने घर सोनीपत गया और वहां आत्महत्या कर ली।उसकी गाड़ी और शव बरामद हो चुके हैं।आरोपी ने उसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है जिस पिस्टल से महिला पीएसआई को गोली मारी थी। महिला सब-इंस्पेक्टर की हत्या का आरोप पीएसआई दीपांशु पर था जिसकी करनाल के पास एक गाड़ी में लाश मिली है।
Categorized in : देश