अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल की परीक्षाओं के संदर्भ में मण्डल द्वारा हेल्पलाईन प्रारंभ की जा रही है। यह हेल्पलाईन नंबर परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व 24 फरवरी से अस्तित्व में आयेगी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव श्री वी०के०गोयल ने यह जानकारी देते हुये बताया कि विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक सुबह 10:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक शिक्षा मण्डल के टोल फ्री नम्बर 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। हेल्पलाईन में मनोचिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक, विषय विशेषज्ञ और मण्डल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षार्थियों के परीक्षा भय, परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण कर परामर्श देंगे। विषय विशेषज्ञ आगामी दिवस को होने वाली विषय की परीक्षाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण करेंगे और मण्डल के अधिकारी मण्डल से संबंधित समस्याओं का समाधान भी करेंगे।

Categorized in : छत्तीसगढ़