अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — मुख्यमंत्री के अमेरिका रवाना होने एवं बजट सत्र से पहले आज शाम 05:30 बजे भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक मुख्यमंत्री निवास में होने वाली है । जिसको लेकर अनियमित कर्मचारियों के साथ शिक्षाकर्मी और किसानों की नजरें टिकी हुई है। इस बैठक में सभी विभागों के बजट प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। बजट सत्र में पारित होने वाले विधेयकों पर भी चर्चा की जायेगी। राज्यपाल के अभिभाषण पर भी मुहर लगेगी। इसके अलावा सबसे अहम मुद्दा धान खरीदी की तिथि के साथ खरीदी केंद्रों में धान के रखरखाव की भी समीक्षा की जायेगी। लगातार खराब मौसम की वजह से किसानों के परेशानियों को देखते हुये धान खरीदी की अवधि बढ़ाये जाने की भी संभावना है।
Categorized in : छत्तीसगढ़