अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट इंग्लैंड — भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने अध्यक्ष पद संभालने के अगले ही दिन ऐलान कर दिया था कि बोर्ड हर साल इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत और एक अन्य शीर्ष देश के साथ चार देशों का टूर्नामेंट आयोजित करने पर विचार कर रहा है। अब वे इस सीरीज को लेकर काफी गंभीर हैं और इसी के चलते सौरव गांगुली इंग्लैंड पहुँच चुके हैं जहांँ वे इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इस मीटिंग में सौरव गांगुली के साथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है। सूत्रों से मिल जानकारी के अनुसार 4 नेशन टूर्नामेंट को लेकर काफी बातचीत हो चुकी है लेकिन ये टूर्नामेंट किस तरह शुरू होगा ? और आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम में शामिल होगा इसके लिये सौरव गांगुली ईसीबी के अधिकारियों बात करने के लिये इंग्लैंड गये हैं जबकि भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर है।

Categorized in : देश