अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर — मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसमें शासकीय शालाओं में कार्यरत (पंचायत/नगरीय निकाय) संवर्ग जिनकी सेवायें 01 जनवरी 2020 को 08 साल या उससे अधिक पूर्ण हो चुकी है कि सेवाओं का एक जनवरी 2020 से स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन किया जाना है।इस संबंध में विकास खंड शिक्षा अधिकारी/ प्राचार्य 10 फरवरी 2020 को शा० बहुउद्देश्यीय उ०मा०वि० बिलासपुर (बिल्हा) , शा०बा० उ०मा०वि०तखतपुर (तखतपुर) , डी०के०पी० उ०मा०वि० कोटा (कोटा) ,शा०बा०उ०मा०वि०मरवाही (मरवाही) , शा०क०उ०मा०वि० मस्तूरी (मस्तूरी) ,शा० गुरुकुल विद्यालय पेंड्रारोड (गौरेला पेंड्रा) विकासखंड स्तर पर लगने वाले शिविर के लिये संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है।
Categorized in : छत्तीसगढ़