अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नई दिल्ली — सीबीआई ने दो लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में दिल्ली सरकार के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है, जिन्हें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) बताया जाता है. अधिकारियों ने कहा कि गोपाल कृष्ण माधव नामक अधिकारी को जीएसटी संबंधित मामले में कथित रूप से दो लाख रुपये रिश्वत लेते समय देर रात गिरफ्तार किया गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले सीबीआई ने दो लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गुरुवार देर रात दिल्ली सरकार के एक आईएएस अधिकारी समेत दो लोगोंको गिरफ्तार किया। अफसर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का ओएसडी रह चुका है। दूसरा ओरोपी धीरज गुप्ता इस मामले में बिचौलिये की भूमिका में था। सीबीआई हेडक्वार्टर में रात को दोनों से लंबी पूछताछ हुई। सूत्रों के मुताबिक अभी घूसकांड में सिसोदिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। लेकिन भाजपा ने आरोप लगाया कि अधिकारी उपमुख्यमंत्री के लिये घूस ले रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी अधिकारी का नाम गोपाल कृष्ण माधव है। वह 2015 में सिसोदिया का ओएसडी नियुक्त हुआ था। फिलहाल, जीएसटीकलेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहा है। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने उसे रंगेहाथ घूस लेते धर दबोचा। तब वह जीएसटी से जुड़ा एक मामला रफादफा करने के एवज में दो लाख रुपये ले रहा था। कल दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिये मतदान होना है ऐसे में यह मामला आप पार्टी को नुकसान पहुंँचा सकता है। उधर उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि पिछले 05 सालों में उन्होंने खुद ऐसे कई भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़वाया है। सीबीआई को उसे तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिये।
Categorized in : देश