अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नई दिल्ली — सुप्रीम कोर्ट निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली केंद्र की ओर से दायर याचिका पर कल शुक्रवार को सुनवाई करेगा। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि सभी चारों दोषियों को एक साथ फांँसी की सजा दी जायेगी ना की अलग-अलग।हाईकोर्ट ने यह भी कहा था कि निर्भया के गुनहगार कानून का दुरुपयोग कर देर कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने निर्भया के दोषियों को सात दिनों के अंदर कानूनी विकल्प आजमाने का निर्देश दिया था। अपनी अपील में केंद्र सरकार ने कहा कि सवाल यह है कि क्या एक दोषी जो अपने सभी उपचारों को समाप्त कर चुका है। तब उसे कानून से प्राप्त सजा को क्या सिर्फ इसलिये रोका जा सकता है क्योंकि सह-दोषियों में से एक की दया याचिका राष्ट्रपति के समक्ष लंबित है और दूसरे सह-दोषी ने अभी तक याचिका दायर भी नहीं की है। केंद्र निर्भया मामले में चार दोषियों को फांँसी देने की मांग कर रहा है।

Categorized in : देश