अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की सातवी कड़ी का प्रसारण 09 फरवरी रविवार को होगा। लोकवाणी में इस बार ‘परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम‘ विषय पर चर्चा होगी। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. तथा क्षेत्रीय न्यूज चैनलों में सुबह 10:30 से 10:55 बजे तक होगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिये लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है।

Categorized in : छत्तीसगढ़