अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट मुंँगेली — समीपस्थ ग्राम बाँकी में प्रेमसिंह बाघेल के निवास पर स्व० श्रीमति रमादेवी सिंह की पुण्य स्मृति में 12 फरवरी बुधवार से 18 फरवरी मंगलवार तक श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञानयज्ञ कथा आयोजित है। इसके मुख्य यजमान मनोज सिंह / श्रीमति गनेशिया सिंह रहेंगी। यह ज्ञानयज्ञ कथा पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ पुरीपीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के लाड़ले , प्यारे जगद्गुरु द्वाराचार्य मलूकपीठाधीश्वर श्री राजेन्द्रदास देवाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से महंत श्यामसुंदर दास भक्तमालि जी के सानिध्य में होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 02:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक होगी। कथा का शुभारंभ 12 फरवरी को भव्य कलशयात्रा एवं समापन 18 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ होगा।

Categorized in : देश