अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 07 फरवरी को बलौदाबाजार और मुंगेली जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल कल रायपुर से दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर एक बजे बलौदाबाजार जिले के दामाखेड़ा पहुंँचेंगे और वहां सदगुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल होंगे। उसके बाद श्री बघेल दोपहर 02:45 बजे मुंगेली जिले के मदकू द्वीप बैतलपुर पहुँचेंगे और वहां छत्तीसगढ़ मसीही मेला में शामिल होने के बाद शाम 04:40 बजे रायपुर लौट जायेंगे।
Categorized in : छत्तीसगढ़