अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट कोरबा — वायु प्रदूषण के खिलाफ न्यू कोरबा हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता अभियान कार्यक्रम ” वाकाटन ” 09 फरवरी रविवार को आयोजित है। इसका शुभारंभ कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल करेंगे। यह कार्यक्रम प्रातः 07:00 बजे घंटाघर चौक, निहारिका से प्रारंभ होकर न्यू कोरबा हॉस्पिटल कोसाबाड़ी में समापन होगा। जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों से अवगत कराना है। हास्पिटल पहुँचने पर सबके स्वास्थ्य( शुगर, बीपी व जनरल एक्जामिनेशन) का नि:शुल्क परीक्षण अनुभवी चिकित्सको की टीम द्वारा की जायेगी। और हॉस्पिटल ग्रूप द्वारा प्रथम दो सौ प्रतिभागियों को टी-शर्ट व करीब पांच सौ लोगो को प्रदूषण से बचाव के लिये मास्क का वितरण किया जायेगा। न्यू कोरबा हॉस्पिटल के संचालक ने उत्तम स्वास्थ्य को समर्पित इस जागरूकता कार्यक्रम ” वाकाटन” मे समस्त कोरबावासियों को सम्मिलित होने की अपील की है। इसके व्यापक प्रचार प्रसार हेतु शहर में जगह जगह बैनर , पोस्टर लगाया गया है।

Categorized in : छत्तीसगढ़