अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत कल 06 फरवरी को प्रात: 09:00 बजे अंबिकापुर से कार द्वारा रवाना होकर 10:30 बजे (बैकुण्ठपुर) जिला कोरिया पहुंँचेंगे और वहां से 10:45 बजे जनकपुर (भरतपुर) के लिये प्रस्थान करेंगे। वहांँ स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 03:15 बजे मैहर के लिये रवाना हो जायेंगे। दूसरे दिन 07 फरवरी को प्रात: 08:30 बजे मांँ शारदा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना करेंगे। फिर मैहर रेल्वे स्टेशन से शाम 07:30 बजे छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्प्रेस द्वारा रायपुर के लिये रवाना हो जायेंगे।
Categorized in : छत्तीसगढ़