अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट लखनऊ — पांच दिनों तक चलने वाली एशिया की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी ‘डिफेंस एक्सपो-2020’ का उद्घाटन आज दोपहर 01:30 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इस रक्षा प्रदर्शनी में देश की 856 कम्पनियांँ व विदेश के 172 कम्पनियांँ उपने रक्षा उत्पादों के साथ प्रतिभाग करने के लिये पहुंँच चुकी हैं। इस दौरान देश के रक्षामंत्री , उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री , उपमुख्यमंत्री , राज्यपाल एवं सीडीएस संग तीनों सेना के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। लखनऊ के शहीद पथ के पास वृंदावन योजना के सेक्टर-15 में आयोजित होने वाले डिफेंस एक्सपो का यह 11वां संस्करण है। 43021 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैले डिफेंस एक्सपो की औपचारिक शुरुआत तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 01:30 बजे करेंगे लेकिन इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत हो जायेगी। ट्रेड एण्ड बिजनेस विजिट के लिये प्रदर्शनी खुल जायेगी। सुबह 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक तीन अलग-अलग हाल में रक्षा विषयों से जुड़े तीन सेमिनार होंगे। औपचारिक उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री दोपहर 02:45 बजे प्रदर्शनी में शामिल कम्पनियों द्वारा लगाये स्टालों का अवलोकन करेंगे।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना के विशेष विमान से दोपहर 12:55 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंँचेंगे। जहाँ औपचारिक स्वागत के बाद प्रधानमंत्री का काफिला वायुसेना के चौपर से आयोजन स्थल के करीब कल्ली पश्चिम में पुलिस डंपिंग स्टेशन पर बने हैलीपैड पहुंँचेगा। जहाँ से मोदी का कारवाँ दोपहर 01:30 बजे वृंदावन कॉलोनी स्थित सेक्टर 15 में बने मुख्य उद्घाटन पंडाल पहुंँचेगी। इसके बाद लाइव डेमो एरिया में थल सेना व वायु सेना के जाबांजी का प्रदर्शन होगा। आसमान में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान व हेलीकाप्टर भारतीय सेना की ताकत का प्रदर्शन करेंगे तो जमीन पर थल सेना टैंकों के माध्यम से अपनी बहादुरी का प्रदर्शन करेगी। इस दौरान दोपहर 03:30 बजे स्किल डेवलपमेंट इन एविएशन एण्ड डिफेंस विषय पर सेमिनार भी आयोजित होगा। उधर कार्यक्रम का उद्घाटन होने के बाद अपराह्न 02:15 बजे गोमती रिवर फ्रंट पर भारतीय नौ सेना के कोस्टगार्ड व मार्कोज कमांडो भी विशाल समुद्र में सीमा की सुरक्षा के दौरान अपनायी जाने वाली रणनीति व कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इसके शाम 04:15 बजे उनका काफिला हैलीपैड को निकलेगा। यहां से एयरपोर्ट पहुंँचने के बाद प्रधानमंत्री का विमान शाम 04:55 बजे दिल्ली को उड़ान भरेगा।एयरपोर्ट से लेकर हैलीपैड और फिर वहां से आयोजन स्थल पर बने मुख्य पंडाल के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है।
Categorized in : देश