अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — छत्तीसगढ़ में पिछले तीन चार दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादल छाये हुये दिखायी पड़ रहे हैं। जिसके चलते तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। आज दोपहर बाद कई जगहों में हल्की बारिश भी हुई। इसी बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुये कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के बलरामपुर जिला और उससे लगा छत्तीसगढ़ के चरम उत्तरी भाग मे एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ ओला वृष्टि होने एवं उत्तर छत्तीसगढ़(सरगुजा और बिलासपुर संभाग, कवर्धा,)के एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

Categorized in : छत्तीसगढ़