अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर — राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी करते हुये पुलिस अधिकारियों का फेरबदल किया है। जिसके अनुसार श्री प्रदीप गुप्ता ( भापुसे 1995) पुलिस महानिरीक्षक , बिलासपुर रेंज , बिलासपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पुलिस महानिरीक्षक , पुलिस मुख्यालय रायपुर पदस्थ किया गया है। वहीं दीपांशु विजय काबरा (भापुसे 1997) पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पुलिस महानिरीक्षक , बिलासपुर रेंज , बिलासपुर और रतन लाल डाँगी ( भापुसे 2003) उपपुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंबिकापुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
Categorized in : छत्तीसगढ़