अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट अंतागढ़ — चुनाव ड्यूटी कर रहे सशस्त्र सीमा बल के जवान ने पोलिंग बूथ में ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गंभीर रूप से घायल जवान को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहांँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान कार्य चल रहा था। जिसमें अंतागढ़ थाना क्षेत्र के नवागांव मतदान केन्द्र में कोंडागांव के फरसगाँव निवासी सशस्त्र सीमा बल के जवान जयकुमार नेताम का ड्यूटी लगा था। पोलिंग बूथ में तैनात इस जवान ने दोपहर में अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली।घटना के बाद गंभीर अवस्था में घायल जवान को उपचार के लिये अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहांँ ईलाज के दौरान उसकी उसकी मौत हो गयी। हालांकि जवान ने ये आत्महत्या क्यों की इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। जवान के शव के पास मिले मोबाईल फोन और रायफल को पुलिस ने जब्त कर  लिया है। और घटना की जानकारी मृतक जवान के घर वालो को देकर इस मामले में जांँच कर रही है।

Categorized in : छत्तीसगढ़