अमर सिंह कश्यप की रिपोर्ट
4 फरवरी 2020 दिनांक पंचायत भवन रामपुर भाऊ वाला विकासखंड सहसपुर देहरादून में डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के छात्रों ने यूनीफायर तथा नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में कराए जा रहे रूरल सर्वे रूरल एग्रीकल्चर वर्क एक्सपीरियंस रावे के तहत गांव भाऊ वाला में किसानों की समस्या जानने के लिए छात्रों के द्वारा गांव में सर्वे किया गया सर्वे के दौरान छात्रों ने जाना कि भाऊ वाला क्षेत्र में पानी की कमी के कारण बहुत सारे जमीन बंजर पड़ी है सिंचाई के साधनों के बिना यहां के किसान अपनी जमीनें बंजर छोड़ने को मजबूर हैं यही आधे अधूरे संसाधनों से उगाई गई फसल भी बंदर सूअर तथा अन्य बागी जानवर फसल बर्बाद कर रहे हैं इस संबंध में ग्राम प्रधान से बात करने पर बताया गया कि हमारे द्वारा सिंचाई के साधनों के लिए प्रयास किए जा रहे हैं जल्द ही इसके लिए योजना बनाकर सिंचाई के साधन उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे कार्यक्रम में नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अमर सिंह कश्यप सुरेंद्र नाथ भट्ट ग्राम प्रधान श्रीमती रमा थापा दून वैली पब्लिक स्कूल भाऊ वाला की प्रधानाचार्य श्रीमती भारती उपाध्याय प्रवीण पुंडीर अरुण कुमार सहित समस्त छात्र एवं छात्राएं तथा ग्रामीण उपस्थित रहे
Categorized in : All News