अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायगढ़ — लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी०एस० सिंहदेव 05 फरवरी को रायगढ़ दौरे पर रहेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री टी०एस०सिंहदेव 05 फरवरी की सुबह 08:40 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड से मिनी स्टेडियम रायगढ़ के लिये हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 09:30 बजे मिनी स्टेडियम रायगढ़ पहुंँचेंगें जहां से वे सर्किट हाऊस के लिए प्रस्थान करेंगे और सर्किट हाऊस में कांग्रेसजनों से भेंट करेंगे। उसके बाद पूर्वान्ह 11:30 बजे वे देवकीराम धारी फाउंडेशन द्वारा पॉलिटेक्निक आडिटोरियम में आयोजित नेत्र दाताओं के सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे। ततपश्चात दोपहर 12:00 बजे मेडिकल कॉलेज की बैठक एवं दोपहर 02:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में सीएमओ/बीएमओ की बैठक लेंगें। वहीं दोपहर 03:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में ही पंचायत विभाग की बैठक लेकर शाम 05:00 बजे मिनी स्टेडियम रायगढ़ से हेलीकॉप्टर से पुलिस ग्राउण्ड रायपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।

Categorized in : छत्तीसगढ़