अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट भोपाल — 21वां IIFA अवॉर्ड राजधानी भोपाल और इंदौर में होने जा रहा है। आज शाम 05:00 बजे मिंटो हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जिसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ, अभिनेता सलमान खान और एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस मौजूद रहेंगी। जहाँ आईफा अवार्ड कार्यक्रम के तारीखों का ऐलान किया जायेगा। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईफा 2020 का आयोजन 27 से 29 मार्च के बीच कराया जायेगा जिसका सीधा प्रसारण 90 देशों में होगा। समारोह का आयोजन एक दिन भोपाल और दो दिन इंदौर में होना प्रस्तावित है। इस आयोजन में फिल्म कलाकारों के साथ इंडस्ट्री से जुड़े पाँच हजार लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। गौरतलब है कि यह दूसरा मौका है जब IIFA अवार्ड के नाम से मशहूर इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड का आयोजन देश में हो रहा है। इससे पहले साल 2000 में IIFA अवॉर्ड का आयोजन मुंबई में हुआ था।अब तक IIFA अवॉर्ड यूएसए, यूके, चाइना, सिंगापुर, यूएई समेत विदेश के 19 शहरों में हुआ है।
Categorized in : देश