अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट लखनऊ — समाजवादी पार्टी के नेता एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की आज अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं इस घटना से उनका दोस्त घायल हो गया है जिनका ईलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा होता। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से गोरखपुर निवासी रंजीत बच्चन लखनऊ हजरतगंज के ओसीआर बिल्डिंग में रहते थे। जो आज सुबह राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में अपने दोस्त आशीष श्रीवास्तव के साथ सैर के लिये निकले थे तभी ग्लोब पार्क के पास अज्ञात बाईक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना में उनका दोस्त भी घायल है जिसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक रंजिश का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक हत्या की वजह का पता नही चल पाया है। गौरतलब है कि इसके पहले भी हिन्दूवादी नेता कमलेश तिवारी की भी उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गयी थी। दिनदहाड़े हिन्दू नेताओं की हो रही हत्या पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़ा कर रही है।

Categorized in : उत्तर प्रदेश देश